शामली (ब्यूरो)। बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक में बसपा सुप्रीमो मायावती का 62 वां जन्म दिन 15 जनवरी को धूमधाम से मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। बसपा शहर अध्यक्ष श्रीपाल गोयल और वेदप्रकाश जाटव ने सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। इस दौरान इस मौके पर अरमान राणा, परविंद्र, सुभाष कश्यप, प्रदीप देशवाल, कृष्णपाल, विजेंद्र मलिक, महीपाल जाटव, हरपाल कश्यप, सत्यपाल सैनी, राजू शर्मा, वेदप्रकाश प्रजापति, सुशील नहारिया, राजेंद्र उपाध्याय, कविंद्र, विकास आदि मौजूद रहे।