फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली दरें बढ़ाने के विरोध सपा कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बिजली दरें बढ़ाए जाने के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर सरकार के कदम की निंदा की। बाद में कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सपा के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी के नेतृत्व में जिले के सपा कार्यकर्ता मुजफ्फरनगर-शामली मार्ग पर जिले के सपा कार्यालय पहुंचकर इकट्ठा हुए। बाद में जुलूूूस के रुप में कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम इंद्र विक्रम सिंह से मिलकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। बताया कि भाजपा सरकार ने अपने वादों को दरकिनार करते हुए बिजली की ग्रामीण उपभोक्ताओं की दरों में 63 से लेकर 150 प्रतिशत और किसानों के कार्यों में 50 फीसदी दरों में भारी बढ़ोतरी की है। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार में बिजली आपूर्ति चरमरा गई है। विद्युत निगम को घाटे से उबारने के लिए विभागीय भ्रष्टाचार, विद्युत चोरी, लाइन लांस कम करने के बजाय बिजली की दरों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी करके गरीबों-किसानों और कमजोर वर्गों को अपना शिकार बनाया गया है। बिजली दरों में वृद्धि के प्रस्ताव को वापस लिए जाने की मांग की गई है। अन्यथा सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर संघर्ष करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। उधर, सपा के सदस्यता जिला प्रभारी वरिष्ठ नेता डॉ. सुधीर पंवार ने बताया कि एक ओर तो भाजपा किसानों के कर्ज माफ कर रही है, दूसरी किसानों मजदूरों एवं ग्रामीणों के ऊपर बिजली दरें बढ़ाकर बोझ डालना चाहती है। सपा कार्यकर्ताओं में प्रदीप बेनीवाल, संजय उपाध्याय, माजिद, अनुज, दानिश, रवि बालियान, देवेंद्र वालिया, उमेश प्रधान समेत सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें