फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेकपेस्ट ट्रॉफी पर सिल्वर बेल्स स्कूल का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
टेकपेस्ट ट्रॉफी पर सिल्वर बेल्स स्कूल का कब्जा
विज्ञापन

शामली। जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में चल रही तीन दिवसीय टेकपेस्ट प्रतियोगिता का समापन हो गया। जनपद के 41 कॉलेेजों के 655 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई। सभी प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करते हुए सिल्वर बेल्स स्कूल का दबदबा रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शहर के सेंट फ्रांसिस स्कूल में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद लखनऊ के निर्देश पर आई एम कलाम पर आयोजित तीन दिवसीय टेकपेस्ट प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता का समापन डीआईओएस एसएम सिद्दीकी , जिला कृषि अधिकारी हरी शंकर त्रिपाठी और जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी डॉक्टर लक्ष्मी ने किया। उन्होंने सभी प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते हुए सभी को ऐसे ही विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए देश और माता पिता का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही विज्ञान क्विज में जिला बागपत के सह समन्वयक योगेेश कुमार ने चमत्कारों की वैज्ञानिक व्याख्या पर प्रकाश डाला। सभी प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करते हुए टेकपेस्ट प्रतियोगिता का खिताब सिल्वर बेल्स स्कूल को मिला। सभी निर्णायकों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। वहीं, राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में राज्य स्तर से चयनित बाल वैज्ञानिक रौनक, नमन भारद्वाज को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान फादर बिजु टोर, अजय बाबू, सुनील कुमार, रजनी, अर्चना, प्रदीप, अमित, अमृत, डीके पांडेय, बाल किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं की सूची
नाम -- -- प्रथम -- द्वितीय --- तृतीय
विज्ञान क्विज -- कलाम टीम -- भाभा टीम -- बोस टीम
भाषण जूनियर वर्ग -- अर्चिता -- सक्षम -- इशिका
भाषण सीनियर वर्ग -- नैंसी गोयल -- प्राची -- वैष्णवी
वाद विवाद जूनियर -- नीशू -- खुशी -- वर्णिका
वाद विवाद सीनियर -- नितिन -- ऋषभ -- साची
निबंध जूनियर वर्ग -- ईवा -- आकृति -- नवनीत
निबंध सीनियर वर्ग -- अंजलि -- मानसी -- वैभव
चार्ट प्रदर्शन जूनियर -- अमजद -- इशा -- शगुन
चार्ट प्रदर्शन सीनियर -- समीक्षा -- नबील -- मोहम्मद अली
चार्ट मेकिंग जूनियर -- प्रियता -- अर्पित -- चिरायु
चार्ट मेकिंग सीनियर -- जिया -- विकास -- अभय
मॉडल -- निहारिका -- संस्कार -- नातरा
विज्ञान ड्रामा -- सेंट फ्रांसिस -- होली हेवन -- सर्वोदय स्कूल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें