छात्राओं ने सीखा टेंट और मीनार बनाना
शामली। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में चल रहा तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का समापन हो गया। छात्राओं को मीनार, टेंट और विभिन्न प्रकार की गांठे लगाना सिखाया गया। कार्यक्रम का समापन बीएसए ने किया।
बुधवार को कस्बा बनत स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पिछले तीन दिन से चल रहा स्काउट गाइड शिविर का समापन हो गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि ऐसे शिविरों में प्रतिभाग करने से छात्राओं को समाजसेवा और देश सेवा करने का अवसर प्राप्त होता है। इसलिए सभी को ऐसे शिविरों में प्रतिभाग कर देश सेवा करनी चाहिए। कैंप का संचालन जिला संगठन लक्ष्मण सिंह और गीता द्वारा किया गया। उन्होंने छात्राओं को झंडा बांधना, विभिन्न प्रकार की गांठें लगाना, तंबू निर्माण, नैतिक कार्य करना, गाइड नियम आदि नियमों को बड़े ही मनोयोग से सिखाया। इसके साथ ही प्राथमिक चिकित्सा के साथ चादर से स्ट्रेचर बनाना, बिना बर्तन के खाना बनाना, मीनार बनाना और साहसिक कार्यों में रस्से से पेड़ पर चढ़ना आदि का प्रशिक्षण दिया। बीएसए चंद्रशेखर ने सभी तंबुओं का निरीक्षण करते हुए उन्हें आगे बढ़कर देश सेवा के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान वार्डन रश्मि पाठक, खेल शिक्षिका सेठो, कमल कश्यप, प्रिया, गीता, खलील अहमद आदि मौजूद रहे।