शामली। शामली, ऊन, कांधला समेत जिले में कई जगह कोहरे के कारण सड़क हादसे हुए। इनमें नौ लोग घायल को हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ऊन के पिंडौरा निवासी हरवीर बुुधवार को शामली आ रहा था। टिटौली के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इसमें वह घायल हो गया। शामली निवासी मंदीप बाइक पर किसी काम से सिंभालका गांव की ओर गया था। लौटते वक्त सिंभालका के पास उसकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें वह घायल हो गया। गंगोह थानाक्षेत्र के गांव दूधला निवासी अक्षय और दीपांशु बाइक से ऊन की ओर आ रहे थे। ऊन के पास ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें वह घायल हो गये। जिला रामपुर निवासी प्रीती और अमर कार में करनाल की ओर जा रहे थे। मेरठ करनाल हाइवे पर कोहरे के कारण सड़क हादसे में दोनों घायल हो गए। उधर, कांधला के मोहल्ला खैल निवासी मोहसीन और रफाउल अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक से बड़ौत जा रहे थे। दिल्ली-सहारनपुर मार्ग गांव भारसी मोड़ के निकट कोहरे के कारण उनकी बाइक गन्ने से भरी भैंसा-बुग्गी से जा टकराई। इसमें तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
शामली। सिंभालका निवासी सतबीर दो दिन पूर्व टायर पंक्चर की दुकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान किसी वाहन ने उसको टक्कर मार दी थी। बाद में उसकी मौत हो गयी थी। पुलिस ने मंगलवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक के पुत्र रविंद्र की ओर से मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।