फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजीठ बिजलीघर पर संविदाकर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

पानीपत रोड पर स्थित पंजीठ बिजलीघर पर तैनात संविदाकर्मियों ने ठेकेदार की मनमानी बंद कराने और अपनी विभिन्न मांग पूरी कराने के लिए प्रदर्शन किया। इस दौरान दो घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रखी।
विज्ञापन

बुधवार को पंजीठ बिजलीघर पर तैनात संविदाकर्मियों ने हंगामा करते आरोप लगाया कि विद्युत निगम के ठेकेदार की ओर से मात्र 3500 रुपये मानदेय दिया जाता है। जबकि ठेकेदार मानदेय देते समय उनसे कोरे चेक पर हस्ताक्षर करा लेता है। आरोप है कि पीएफ के नाम पर उनसे दो हजार रुपये भी काटे जा रहे हैं। इस दौरान दो घंटे तक विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। इसकी सूचना पर कैराना से अवर अभियंता संदीप कुमार ने मौके पर पहुंचकर संविदा कर्मियों को शांत किया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान रवि, जयपाल, श्रवण, राशिद, जमील, शफाकत, इकबाल, प्रवेश चौहान, मुस्तकीम आदि ने चेतावनी दी है कि अगर दो दिन के अंदर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो विद्युत सप्लाई बंद करके कार्य बहिष्कार कर देंगे। वहीं, अधिशासी अभियंता शैलेंद्र गौतम का कहना है कि ठेकेदार के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें