फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में हुआ पौधरोपण और यूनिफार्म वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊन। कस्बा ऊन के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पौधरोपण और यूनिफार्म वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार और अभिभावकों ने बच्चों को पौधरोपण का महत्व बताया। इसके बाद सभी ने मिलकर विद्यालय प्रांगण में 20 छायादार पौधे रोपित किए। विद्यालय में 33 बच्चों को यूनिफार्म वितरित की गई। जिसमें 12 छात्राएं और 21 छात्र शामिल रहे। शिक्षकों ने सभी बच्चों को जीवन में अधिक पौधे लगाने और विद्यालय में हर रोज यूनिफार्म में ही आने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूल समिति के अध्यक्ष सुक्रमपाल, भाजपा नगर अध्यक्ष लोकेंद्र गर्ग, जगमेर शर्मा, सतेंद्र, गोपाल, रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विद्युत निगम की टीम ने की छापामारी
ऊन। विद्युत विभाग की टीम ने बकायादारों के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया। एक दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। गांव अंबेहटा और हसनपुर के 12 बकायादारों के खिलाफ गढ़ीपुख्ता बिजलीघर के जेई अशोक कुमार ने ऊन चौकी में मुकदमा कायम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें