शामली। आर्य समाज में श्रावणी पर्व के अंतर्गत वेद प्रचार सप्ताह धूमधाम से मनाया जा रहा है। पर्व के तीसरे दिन वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान सत्यपाल आर्य, प्रधान पूरण चंद आर्य, पूर्व प्रधान राजपाल आर्य एवं महेंद्र सिंह सपत्नीक रहे। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य रविदत्त शास्त्री रहे। भजनोपदेशक पंडित राजवीर आर्य ने भजनों के माध्यम से आर्यजनों का मार्गदर्शन किया। आचार्य उमेश चंद कुलश्रेष्ठ ने कहा कि परमात्मा सकल जगत का उत्पत्ति कर्ता है। सांसारिक कार्य करते हुए परमात्मा के मार्ग को कभी मत भूले। उन्होंने कहा कि अपनी आय एक हिस्सा गरीबों की मदद, गुरुकुल तथा अन्य सेवाश्रमों में दान करना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक पूर्व प्रधान राजपाल आर्य और पूर्व मंत्री दिनेश आर्य रहे। संचालन मंत्री रामेश्वर दयाल आर्य ने किया। इस अवसर संरक्षक रघुवीर सिंह आर्य, प्रधान पूरण चंद आर्य, कोषाध्यक्ष गिरधारी लाल, पूर्व प्रधान बीरबल, अरविंद आर्य, विनोद आर्य, सूर्यप्रताप आर्य, संरक्षिका कमला आर्य, अर्चना आर्य, मृणाली आर्य, श्वेता आर्य आदि मौजूद रहे।