फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली में मंहगे होजाएंगे आशियानें- वाणिज्य प्रतिष्ठान, कांप्लेक्स भवन- भूमि

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

शहर में वाणिज्यिक प्रतिष्ठान और आवासीय भूमि की खरीद फरोख्त अब महंगी हो जाएगी। वाणिज्य प्रतिष्ठान के सर्किल रेट में पांच से सात प्रतिशत तथा आवासीय भवनों पर तीन से पांच प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी हो सकती है। जिला प्रशासन ने शामली शहर के प्रस्तावित सर्किल रेट की सूची तैयार कर ली है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद एक अगस्त से नये सर्किल रेट लागू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर भूसंपत्ति के सर्किल रेट बढ़ाने के लिए तैयारियां चल रही है। वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों एवं कांपलेक्स की प्रस्तावित सूची में हनुमान रोड, रेलवे रोड, नेहरू मार्केट सबसे मंहगे होंगे। आवासीय भवनों में शहर की कमला कॉलोनी वीआईपी में शामिल है, यहां सर्किल सबसे ज्यादा होगा। उप निबंधक अमित कुमार ने बताया कि शहर के 15 स्थानों पर वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों एवं कांलेक्स के सर्किल रेट की बढ़ोत्तरी होगी, जबकि आवासीय भवनों में शहर के 20 स्थानों पर पांच प्रतिशत सर्किट रेट में बढ़ोत्तरी करना प्रस्तावित है। हालांकि थानाभवन, जलालाबाद, गढ़ीपुख्ता, कैराना, झिंझाना, ऊन, कांधला और ग्रामीण क्षेत्रों में सर्किल रेट में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि 28 जुलाई तक प्रस्तावित सर्किल रेट पर आपत्ति मांगी गई है। 29 जुलाई के बाद आपत्तियों के निस्तारण के बाद एक अगस्त से बढ़े हुए सर्किल रेट लागू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

-------- प्रस्तावित सर्किल रेट वाणिज्यिक भूसंपत्ति
स्थान मौजूदा रेट प्रस्तावित सर्किल रेट (हजार प्रति वर्ग मीटर)
नया बाजार 29500 32000
दयानंद नगर 38000 40000
धर्मपुरा 34000 35000
सुभाष चौक 29000 32000
रेलवे रोड 72000 80000
हनुमान रोड 88000 90000
बुढाना रोड 60000 65000
---- आवासीय भूसंपत्ति के सर्किल रेट
स्थान मौजूदा रेट प्रस्तावित
कमला कॉलोनी 19000 20000
टंकी रोड 14000 15000
टीचर्स कॉलोनी 11000 12000
तेज सिंह कॉलोनी 9200 9500
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें