शामली। बीडीसी की बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए। मनरेगा योजना में धीमी गति से चल रहे कार्यों पर नाराजगी प्रकट की गई। इस मौके पर मनरेगा कार्य में तेजी लाए जाने पर जोर दिया गया।
बुधवार को शामली ब्लाक की प्रमुख मुन्नी देवी की अध्यक्षता में बीडीसी सदस्यों और ग्राम प्रधानों की बैठक आयोजित की गई। गत बैठक के कार्यों की पुष्टि की गई। बीडीओ बालेश्वर दयाल ने बताया कि स्वच्छता भारत मिशन के तहत शामली ब्लाक ओडीएफ घोषित हो चुका है। ब्लाक के सभी गांवों में स्वच्छता अभियान चलाए जाने ओर खुले में शौच से मुक्त करने के लिए जागरूक किया गया। शामली ब्लाक में मनरेगा योजना की धीमी गति से चले रहे कार्यों पर नाराजगी प्रकट करते हुए योजना में ज्यादा से ज्यादा कार्य कराए जाने पर जोर दिया। बैठक में प्रधान मंत्री आवास योजना में पात्र व्यक्तियों को आवास दिए जाने के लिए सर्वेक्षण कराए जाने की मांग की है। इस मौके पर बीडीओ एडीओ पंचायत, सहकारिता, कृषि पंचायत सचिव मौजूद रहे।