फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान दिवस पर जागरुकता अभियान चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना/जलालाबाद। शामली इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन झिंझाना में बीटीसी के विद्यार्थियों ने रक्तदान दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद कर जिंदगी बचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

शामली इंस्टीट्यूट में आयोजित गोष्ठी में निशांत कंसल ने कहा कि रक्तदान करना जरूरतमंद व्यक्ति की जिंदगी को बचाना है। आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में अगर हम किसी की जिंदगी को बचाने जैसा पवित्र कार्य कर रहे हैं, तो उससे भला कार्य और क्या हो सकता है। रिया जैन ने कविता सुनाई, जिसका सार यह था कि मनुष्य वही है जो दूसरे के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करें। प्राचार्य डॉक्टर अरविंद वर्मा ने कहा कि जागरूकता ही हमें कर्तव्यबोध कराती है। उधर, जलालाबाद के एल्पाइन कॉलेज ऑफ एजूकेशन के प्रांगण में विश्व रक्तदाता दिवस पर मानव जीवन में रक्त की महत्ता बताई। इस दौरान रक्तदान भी किया गया। प्राचार्य डॉक्टर अमितेश कुमार शर्मा, विकास खोखर, छात्र गुरमीत, संजय पाल, अरुण कुमार, मनोज कुमार, रुचि जैन, रजत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें