शामली। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय की ओर से योग शिविर में शोभित विश्वविद्यालय मेरठ के योगाचार्य डॉ. श्रीपाल धामा ने योग-प्राणायाम विधि के बारे में साधकों को अवगत कराया। प्राणायाम से हृदयाघात, रक्तचाप और मधुमेह जैसी बीमारियों पर काबू पाया जा सकता हैं।
बुधवार को करनाल रोड पर आरके इंटर कालेज में साधकों को योग प्राणायाम के विभिन्न गुर सिखाए। डॉ. अनिल चौहान ने अर्धचक्रासन योगासन क्रिया द्वारा मेरुदंड को लचीला बनाने व ग्रीवा की मांसपेशियों को मजबूत करने की विधि से साधकों का अवगत कराया। योग शिविर में प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र कुमार ने कहा कि योगासन क्रिया के समय शरीर ढीला रखे। शरीर को झटका से बचाए। शारीरिक एवं मानसिक क्षमता के अनुसार योग करें। योग में हमेशा शांतमन एवं श्वास पर नियंत्रण रखे। मौके पर डॉ. सुशीला सिंह, डॉ. अनिल शर्मा, सहदेव सिंह, नरेंद्र सिंह, सहदेव सिंह, देशवाल, जयदेव सिंह, राजकुमार बालियान, सुवासनि पूनम शर्मा, नीलम, कविता, सरला देवी ने हिस्सा लिया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी शुरू
शामली। भारत योग संस्थान की ओर से वीवी इंटर कालेज में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को धूमधाम से मनाया जाएगा। 21 जून को हजारों साधक योग दिवस पर योग करेंगे। संस्थान के जिला संगठन मंत्री अशोक कोरियर ने बताया कि योग दिवस में कैराना सांसद हुकुम सिंह, गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, सिल्वर बेल्स स्कूल के चेयरमैन अजय संगल हिस्सा लेंगे।