फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: संपूर्ण समाधान दिवस में 87 शिकायतें, छह का मौके पर निस्तारण

Tue, 18 Aug 2026 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मंगलवार को जिले की तीनों तहसीलों शामली, कैराना और ऊन में किया गया।
विज्ञापन

तहसील शामली में जिलाधिकारी आलोक यादव, कैराना में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्येन्द्र सिंह और ऊन में मुख्य विकास अधिकारी बृजेन्द्र शुक्ल की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। तीनों तहसीलों में कुल 87 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें छह शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
शामली तहसील में जिलाधिकारी आलोक यादव ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को मौका मुआयना कर समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। यहां 48 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें तीन का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

कैराना तहसील में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। यहां 21 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें तीन का मौके पर निस्तारण किया गया।
ऊन तहसील में मुख्य विकास अधिकारी बृजेन्द्र शुक्ल की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। सीडीओ ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को समय से निस्तारण के निर्देश दिए। यहां 18 शिकायतें प्राप्त हुईं।
विज्ञापन


जर्जर मकानों को पक्का कराने की मांग
ऊन। संपूर्ण समाधान दिवस में बहुजन एकता संघर्ष समिति के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष शिवकुमार के नेतृत्व में सीडीओ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गरीब परिवारों के जर्जर मकानों को पक्का कराने, बरसात में साफ-सफाई और दवाइयों का छिड़काव कराने तथा कृषि आवंटन भूमि अधिनियम 1980 के तहत दिए गए असंक्रमणीय पट्टों को संक्रमणीय भूमिधर करने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कई बार ज्ञापन देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। इस दौरान राकेश, निखिल, नितिन, आशु, पूरन सिंह सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें