फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

184493 बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक

विज्ञापन
शामली सीएचसी में बाल स्वस्थ्य पोषणमाह का शुभारंभ करते भाजापा जिला अध्यक्ष सतेन्द्र तोमर। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। जनपद में बाल स्वास्थ्य पोषण माह के अंतर्गत एक लाख 84 हजार 493 बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाने का लक्ष्य रखा गया। सोमवार केे इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को सीएचसी शामली में भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर और सीएमओ डा. संजय भटनागर ने बच्चे को विटामिन ए की खुराक पिलाकर बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ किया। सीएमओ ने बताया कि सप्ताह में सोमवार और बुधवार को नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई जाएगी। इसके साथ ही उसका वजन मापने के साथ ही टीकाकरण किया जाएगा। जनपद में इस कार्यक्रम के तहत एक लाख 84 हजार 493 बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। विटामिन ए से बच्चों की बीमारियों से बचाव होता है और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इससे निमोनिया, दस्त, दिमागी बुखार से बचाव होता है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरके सागर ने बताया कि नौ सितंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में स्तनपान केे बढ़ावा देने और आयोडीन नमक का सेवन करने के लिए जागरूक किया जाएगा। एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत छह माह से पांच साल तक के बच्चों को सप्ताह में दो बार बुधवार और शनिवार को आयरन फोलिक एसिड सिरप भी पिलाया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का भी शुभारंभ किया गया। इसके तहत साल में दो बार 10 फरवरी और 10 अगस्त को एक साल से 19 साल तक के बच्चों को पेट के कीड़े मारने की दवा (एल्बेंडाजोल) चबाकर खिलाई जाएगी। इस अवसर पर सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. रमेशचंद्रा, एसीएमओ डॉ. एके हांडा, पुनीत द्विवेदी, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें