फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक विकास और राष्ट्र निर्माण में प्राथमिक शिक्षा महत्वपूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। एडीएम ने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान कराएं, ताकि जिले का नाम देश में रोशन हो सके।
विज्ञापन

शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने कलक्ट्रेट सभागार में शैक्षिक, गुणवत्ता, संवर्द्धन कार्यशाला का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक विकास और राष्ट्र निर्माण में प्राथमिक शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसी दृष्टिकोण से देश में शिक्षा का अधिकार, अधिनियम-2019 लागू कर 06-14 आयु के सभी बच्चों को अनिवार्य एवं नि:शुल्क प्राथमिक शिक्षा का अधिकार प्रदान किया गया है। शामली जनपद में सभी 06-14 आयु वर्ग के बच्चों को शिक्षा की परिधि में लाने के लिये जनपद के प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल के अध्यापकों ने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन में बच्चों के नामांकन और शिक्षण में उत्कृष्ट कार्य किया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा ने कहा कि शामली जनपद परिषदीय विद्यालयों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की दिशा में प्रयासरत है।
इसके अंतर्गत शामली में बेसिक शिक्षा विभाग अपने 539 प्राथमिक एवं 212 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के माध्यम से प्रदेश के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में शिक्षा प्रदान करने के दायित्व का निर्वाह कर रहा है। अपने अभिनव प्रयास और नवाचारों के द्वारा जनपद में कई विद्यालयों ने प्रदेश के लगभग 1,13,500 प्राथमिक एवं 45,700 उच्च प्राथमिक विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों की श्रेणी में स्थान प्राप्त किया है। बेसिक शिक्षा विभाग शामली ने अपने अध्यापकों, कर्मचारियों और अधिकारियों की मेहनत और लगन, शैक्षिक नवाचार, उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यों, शैक्षिक गतिविधियों के द्वारा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर एक उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया है। मौके पर जिला समन्वयक प्रशिक्षण सुधीर कुमार, बेसिक शिक्षा विभाग के प्रधानाध्यापक, अध्यापक-अध्यापिकाएं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें