फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मंजिला छत से गिरकर सात साल के मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। छत पर पतंग उड़ा रहे बालक की दो मंजिला छत से गिरकर मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

मोहल्ला छड़ियान गुली निवासी अनीस अहमद का सात वर्षीय पुत्र मोहम्मद अफ्फान बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे अपने दो मंजिला मकान की छत पर पतंग उड़ा रहा था। परिजनों के अनुसार तभी पैर फिसलने के कारण वह नीचे जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को शामली के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां से उसे गंभीर हालत में मेरठ भेज दिया गया। परिजनों ने मेरठ के एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया, लेकिन शुक्रवार तड़के उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। बालक की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में बालक के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। मृतक अपने परिवार में चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। माता पिता के अलावा भाई बहनों का रो रोकर बुरा हाल है। गली में भी मातम पसरा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें