फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सेक्टर प्रभारी ने ली बैठक, 27 फरवरी को बूथ सम्मेलन, सपा कार्यकर्ता बूथ को मजबूत करे- सतवीर प्रजापति

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ता बूथ को मजबूत करें : सतवीर प्रजापति
विज्ञापन

शामली। सपा के बूथ व सेक्टर प्रभारी प्रदेश सचिव सतवीर प्रजापति ने कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। कैराना लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के खाते में आईं है। सपा के प्रत्येक बूथ व सेक्टर प्रभारियों, नेता व कार्यकर्ताओं को गठबंधन के नेता व कार्यकर्ताओं को साथ लेकर सामंजस्य बनाकर इस बार भारी मतों से गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने का संकल्प लेकर यहां से जाएं।
विज्ञापन

जिला शामली समाजवादी पार्टी कार्यालय पर तीनों विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्षों व सेक्टर प्रभारियों की मीटिंग में चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। विधानसभाओं के सेक्टर प्रभारियों को संबोधित करते हुए सपा के बूथ व सेक्टर प्रभारी प्रदेश सचिव सतवीर प्रजापति ने कहा कि हर एक बूथ का प्रभारियों द्वारा पुन: जायजा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बूथ को हर हाल में मजबूत करने की जिम्मेदारियों को निभाएं। इस मौके पर सपा के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि बीजेपी की केंद्र में वर्तमान सरकार ने पांच सालों तक सिर्फ जुमलेबाजी की हैं। हर वर्ग का शोषण हो रहा है। इसलिए इस बार केंद्र की सरकार को देश से उखाड़ फेंकना हैं। सपा के जिला सचिव उमेश प्रधान ने कहा कि 27 फरवरी को शामली जिले का बूथ प्रभारी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। बैठक में वरिष्ठ नेता किरणपाल कश्यप, सपा जिला महासचिव मांगेराम मलिक, विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष थानाभवन डायरेक्टर राव तफररूज खां, जावेद जंग, डाक्टर अनुज पंवार, बिट्टू ताना,भूपेंद्र, ठाकुर चमन सिंह, डॉक्टर सत्यपाल कश्यप, अनुज जावला आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें