झिंझाना। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को भाव पूर्ण श्रद्धांजलि के लिए 50 किलोमीटर की दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व सैनिक, युवा और ग्रामीणों ने भाग लिया। शहीद हुए जवानों की याद में थानाभवन के गांव भनेड उद्दा से शुरू हुई दौड़ झिंझाना के गाड़ीवाला चौराहे पर पहुंची। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, बंटी तोमर, नरेंद्र कश्यप ने धावकों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। जलपान कराने के बाद जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने हरी झंडी दिखाकर झिंझाना से वापस भनेड़ा के लिए दौड़ को रवाना किया। दौड़ में शामिल एयरफोर्स के सिपाही जयद्रथ, सैनिक कुलदीप चौहान ने बताया कि गांव के युवाओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए 50 किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया गया है। इस दौरान योगेंद्र सिंह, विक्की भाटिया, सचिन कुमार, आनंद कुमार, विकास कुमार प्रधान, श्रीकांत, अमरीश, कुलदीप, ललित, आशुतोष, मोनू राणा, निशांत आदि शामिल रहे।