कुश्ती का ट्रायल पांच जनवरी को
शामली। जिला कोच शामली प्रदीप कुमार ने बताया कि सब जूनियर कुश्ती की ट्रायल पांच जनवरी को पिंटू व्यायाम शाला में होगी। जिसमें वजन सुबह नौ बजे से 10 बजे तक होगा। खिलाड़ियों को आधार कार्ड व फोटो लाना अनिवार्य है। अन्यथा उसमें ट्रायल से बाहर कर दिया जाएगा।
जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
शामली। प्राईवेट चिकित्सक मेडिकल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉक्टर मोहम्मद अदनान, डॉक्टर मोहम्मद अनस, मोहम्मद मुतजिम व हाजी नूर मोहम्मद आदि ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को आठ सूत्रीय मांग पत्र देकर समस्याओं को समाधान किए जाने की मांग की है।