शामली/ऊन। डीएम ने शुक्रवार शाम ऊन, झिंझाना में सीएचसी और ब्लाक कार्यालयों को निरीक्षण किया। गंदगी मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिए। मौके पर ऊन ब्लाक में बीडीओ मौजूद पाए।
अधिशासी अभियंता ने जताई नाराजगी
बाबरी। सोंटा गांव में कई वर्ष पूर्व जल निगम के सौजन्य से पेयजल आपूर्ति हेतु एक पानी की टंकी का जलनिगम के अधिशासी अभियंता आर के जैन ने गांव का दौरा करके नाराजगी प्रकट की।
शनिवार को सोंटा गांव में जल निगम की ओर पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था। लोहिया योजना के अंतर्गत आरसीसी की सड़कों का निर्माण होने के कारण ग्रामीणों ने सड़के तोड़कर पाइप डालने का विरोध किया था। ग्रामीणों ने आपसी सुलह करते हुए गांव की गलियों में पाइप बिछवा दिए थे, लेकिन ग्रामीणों द्वारा पेयजल का उपयोग करने के लिए लगाई गई टोंटी को खुला छोड़ देने पर गलियों में बहते हुए पानी को देखकर जलनिगम के अधिशासी अभियंता आर के जैन व जेई अरविंद कुमार ने पानी की बर्बादी पर ग्रामीणों के प्रति नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों से अपील की कि वह गांव की गलियों में पानी को न बर्बाद कर तथा ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि गांव की गलियों में लीक हुई पाइपों को बहुत जल्द ही मरम्मत कराकर पेयजल आपूर्ति को सुचारु रूप से कर दिया जाएगा।