फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता रहेगी अब प्रेमी संग

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी संग जाने की इच्छा जताई
विज्ञापन

शामली/ कैराना। शादी के एक सप्ताह बाद ही अपने मायके से लापता हुई विवाहिता शनिवार को पुलिस को मिल गई। पुलिस ने उसके कोर्ट में पेश किया। बकौल पुलिस उसने अपने प्रेमी संग जाने की इच्छा जताई।
विज्ञापन

कैराना की एक युवती की शादी 12 नवंबर को शामली क्षेत्र में हुई थी। शादी के करीब एक सप्ताह बाद बाद वह अपने मायके आई थी, लेकिन अगले ही दिन लापता हो गई। उसके परिजनों ने मोहल्ले के ही एक युवक पर अपनी बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाकर तहरीर दी थी। पुलिस के अनुसार शनिवार को लड़की कैराना कस्बे में ही पुलिस को मिल गई। केस के विवेचक के अनुसार युवती ने बताया कि वो बालिग है और अपनी मर्जी से युवक के साथ गई थी। उसी के साथ रहना चाहती है। पुलिस ने उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद ही आगे की कार्रवाई का मन बनाया। विवेचक के अनुसार युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद उसकी इच्छा के अनुसार उसके प्रेमी के साथ रहने को भेज दिया गया। ये मामला क्षेत्र में सुर्खियों में बना हुआ था। लोग चर्चा कर रहे थे कि यदि लड़की प्रेमी के साथ गई तो उसके पति का क्या होगा? शादी के एक सप्ताह बाद ही युवती ने ये कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें