फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में हंगामा प्रदर्शन, आत्मदाह की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कांधला (शामली)। नाजिम हत्याकांड के मामले में हिरासत में लिए गए दो युवकों को छुड़वाने के लिए लोगों ने कांधला थाने में शनिवार को हंगामा कर दिया। प्रदर्शन के दौरान एक युवक ने आत्मदाह करने की कोशिश की। जिससे थाने में अफरातफरी मच गई। हंगामा बढ़ने पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने मामले में निष्पक्ष जांच के साथ कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
कस्बा कांधला के मोहल्ला खैल खालापार में 19 सितंबर को घर के बाहर सोते समय नाजिम पुुत्र नईम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। नाजिम के चाचा शकील ने पहले तो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन बाद में मोहल्ले के ही दो युवकों के खिलाफ तहरीर देकर हत्या का शक जताया था। पुलिस ने पूछताछ के लिए दोनों युवकों को हिरासत में लिया, कई दिन तक पूछताछ भी की, लेकिन पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। उधर, हिरासत में लिए गए दोनों युवकों को छुड़ाने के लिए एक दिन पूर्व ही उनके परिजनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर भी गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार तक भी युवक नहीं छोड़े गए, जिसके चलते युवकों के परिजन अन्य लोगों के साथ इकट्ठा होकर थाने पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने हिरासत में लिए युवकों को छोड़ने की मांग करते हुए थाने में हंगामा कर दिया। इसी बीच एक युवक ने आत्मदाह की कोशिश करते हुए मिट्टी का तेल अपने ऊपर डाल लिया। जिसके बाद थाने में हड़कंप मच गया। वां पर मौजूद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आत्मदाह करने वाले युवक से मिट्टी के तेल की केन छीन ली। इसके बाद थानाध्यक्ष सुनील दत्त ने हंगामा कर रहे लोगों के बीच पहुंचकर कहा कि मामले में निष्पक्ष जांच चल रही है। किसी निर्दोष के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी। इस पर हंगामा कर रहे लोग शांत हो गए। थाना प्रभारी सुनील दत्त ने बताया मामले में निष्पक्ष जांच की जा रही है, पुख्ता सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
महत्वपूर्ण
- कांधला के नाजिम हत्याकांड में शक के आधार पर पकड़े युवकों को छुड़ाने की मांग
- परिजनों ने थाने में पहुंचकर हंगामा प्रदर्शन किया, एक युवक ने मिट्टी का तेल उड़ेला
- थानाध्यक्ष ने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को किया शांत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें