फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में पहुंचने का किया आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच ने सात अक्तूबर को दिल्ली में होने वाले वाल्मीकि समाज स्वाभिमान सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। प्रतिनिधि मंच की बैठक शनिवार को मोहल्ला पंसारियान में हुई। मंच के जिलाध्यक्ष रामस्वरूप वाल्मीकि ने बताया कि सात अक्तूबर को दिल्ली के 15 जनपथ डॉक्टर भीमराव आंबेडकर भवन में वाल्मीकि समाज स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें केंद्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री धावरचंद गहलोत सहित समाज के अन्य नेतागण भी भाग लेंगे। उन्होंने सम्मेलन में पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में अरविंद झंझोट, अरुण झंझोट, नंदू प्रसाद, प्रमोद कश्यप, विशाल, मुकेश कमार आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें