शामली। जीआरपी सहारनपुर के सीओ अशोक कुमार दीक्षित ने कहा कि दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेल मार्ग पर सहारनपुर से लेकर बागपत जिले की सीमा तक जीआरपी-आरपीएफ संयुक्त रूप से 14 अक्तूबर को ट्रेनों में विशेष चेकिंग अभियान चलाएगी। चेकिंग अभियान से रात्रि में ट्रेनों में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने और यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर चलाया जाएगा।
बुधवार दोपहर एक बजे जीआरपी सहारनपुर के सीओ अशोक कुुुमार दीक्षित बड़ौत जाते समय जीआरपी शामली थाने में थोड़ी देर के लिए रुके। उन्होंने थाना प्रभारी राकेश कुमार थाने के स्टाफ से आपराधिक वारदातों की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि दिल्ली-शामली, सहारनपुर मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों डिब्बों की भारी कमी है। जिसके चलते यात्रियों के हादसों की संभावना रहती है। जीआरपी व आरपीएफ 14 अक्तूबर की रात्रि को सहारनपुर से लेकर बागपत जिले की सीमा क्षेत्र में ट्रेनों में जीआरपी थाने के पुलिस फोर्स के साथ विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर यह अभियान चलाया जाएगा। रेलवे स्टेशनों पर नाकेबंदी करके ट्रेनों को रोककर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।