फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में 1 से 7 सितंबर तक चलेगी मौखिक और लिखित परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। परिषदीय स्कूलों में प्रथम सत्र की लिखित और मौखिक परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में सभी विषयों की परीक्षा एक सितंबर से शुरू होकर सात सितंबर तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों की प्रथम सत्र की परीक्षा का कार्यक्रम बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा ने जारी कर दिया है। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को कार्यक्रम भेजते हुए परीक्षा की तैयारी कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कक्षा-1 से 8 तक के सभी विषयों की लिखित परीक्षा के प्रश्नपत्र प्रधानाध्यापक स्तर से बनवाने और मौखिक परीक्षा के लिए विषय अध्यापक से प्रश्नपत्र बनवाने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा दो पाली में रहेगी। एक सितंबर को प्रथम पाली 9 से 10 में कक्षा-6 से 8 की हिंदी विषय की लिखित परीक्षा होगी। जबकि द्वितीय पाली 11.30 से 12.30 तक कक्षा-1 की हिंदी की मौखिक परीक्षा और 2, 3, 4 व 5 की कक्षाओं की मौखिक व लिखित परीक्षा व 6,7 व 8 की सामाजिक विषय की लिखित परीक्षा आयोजित होगी। चार सितंबर को प्रथम पाली में उच्च प्राथमिक स्कूल की गणित विषय की परीक्षा होगी और द्वितीय पाली में प्राथमिक स्कूलों में कक्षा-1 की अंग्रेजी की मौखिक, कक्षा 2 से 5 तक की गणित विषय की मौखिक व लिखित परीक्षा और कक्षा-6 से आठ तक की संस्कृत विषय की परीक्षा होगी।
पांच सितंबर को प्रथम पाली उच्च प्राथमिक स्कूल में विज्ञान विषय की और द्वितीय पाली में कक्षा-1 की गणित मौखिक, कक्षा-2 में अंग्रेजी की लिखित व मौखिक, कक्षा 3, 4, 5 की संस्कृत अथवा उर्दू की मौखिक व लिखित, कक्षा-6 से 8 तक की पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा होगी। छह सितंबर को प्रथम पाली में कक्षा-4 और 5 की हमारा परिवेश की लिखित व मौखिक और कक्षा-6 से 8 की अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। द्वितीय पाली में कक्षा-3 की अंग्रेजी विषय की और 4 व 5 की विज्ञान की मौखिक व लिखित और कक्षा-6 से 8 तक कृषि अथवा गृह शिल्प की परीक्षा होगी। वहीं सात सितंबर को प्रथम पाली में कक्षा-3 की हमारा परिवेश और कक्षा-4 और 5 की अंग्रेजी विषय की लिखित व मौखिक परीक्षा और कक्षा-6 से 8 तक की खेल एवं स्वास्थ शिक्षा की लिखित परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें