खस्ताहाल सड़क होने से रोष
ऊन। क्षेत्र के गांव अजीजपुर मजरा डेरा सिंगापुर के निवासियों ने उप जिलाधिकारी कृष्णपाल तोमर को शिकायती पत्र देकर बताया कि हमारे गांव की सड़कें जर्जर हालत में है। जिस कारण गांव में पानी की निकासी नहीं होने कारण सड़कों पर जलभराव रहता है। पानी भरा होने के चलते गांव में बीमारियां फैल रही है। सरकार द्वारा चलाए गए स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांव में अधिकतर लोगों को शौचालय निर्माण योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। गांव में हैंडपंप अधिकतर खराब है। इस बात को लेकर ग्राम प्रधान को भी कई बार शिकायत की जा चुकी है। उसके बाद भी आज तक प्रधान ने समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया। इस दौरान सचिन, कपिल, दीपक, रामकरण, अक्षय, प्रमोद, धर्म सिंह, रवि कुमार, सुनील, अमित, अरूण आदि मौजूद रहे।
पुरानी पेंशन बहाली के लिए कार्य बहिष्कार
ऊन। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ तहसील ऊन कर्मचारियों ने नरेंद्र कुमार शर्मा अध्यक्ष के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पर उपस्थित होकर कार्य बहिष्कार किया। ओमपाल सिंह जिलाध्यक्ष के आदेश पर सभी अमीनों ने कार्य का बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सतीश कुमार, बलराज सिंह, शोकेेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, दिनेश कुमार, प्रवीण कुमार, प्रदीप कुमार, संजय कुमार मौजूद रहे।