फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे के कारण नहीं हो सका राशन की दुकान का आवंटन

विज्ञापन
विज्ञापन
हंगामे के कारण नहीं हो सका राशन की दुकान का आवंटन
विज्ञापन

झिंझाना। गांव डोकपुरा में राशन की दुकान के आवंटन के लिए बृहस्पतिवार को वोटिंग कराई जा रही थी। एक पक्ष वोटिंग को तैयार हो गया, जबकि दूसरे पक्ष ने फर्जी आधार कार्ड से वोटिंग कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया और वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। इस कारण बृहस्पतिवार को भी राशन की दुकान का आवंटन नहीं हो सका।
झिंझाना क्षेत्र के गांव डोकपुरा में राशन की दुकान काफी समय से रिक्त चल रही है। पूर्व में तीन बार दुकान आवंटन को लेकर खुली बैठक हुई, लेकिन बार बार विवाद की स्थिति बनने पर आवंटन की तारीख बदल दी जाती है। दुकान आवंटन के लिए अशरफपुर मजरा से सुरेश और डोकपुरा से गुरनाम ने आवेदन किया था। खुली बैठक में दुकान आवंटन होनी थी। बृहस्पतिवार को आवंटन के लिए खुली बैठक में आधार कार्ड से वोटिंग कराई गई। सुरेश पक्ष से 506 लोगों ने वोट डाले, जबकि दूसरे पक्ष से गुरनाम ने आरोप लगाया कि फर्जी आधार कार्ड के जरिये वोटिंग कराई जा रही है। इसको लेकर मौके पर हंगामा हो गया। इस कारण बृहस्पतिवार को भी दुकान का आवंटन नहीं हो सका। बीडीओ ऊन मुकेश कुमार ने बताया एक पक्ष से वोटिंग करा रहे थे, लेकिन दूसरा पक्ष हंगामा काटकर चला गया। दूसरे पक्ष को वोटिंग के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं आया। अधिकारियों को सूचना भेज दी गई है। उच्चाधिकारियों का जो निर्देश मिलेगा, उसका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के साथ पीएसी रही मौजूद
गांव डोकपुरा में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन को लेकर चल रहे विवाद की वजह से ही बृहस्पतिवार को पुलिस और पीएसी की तैनाती उच्चाधिकारियों ने की थी। क्योंकि पूर्व में भी दुकान आवंटन को लेकर दोनों पक्ष हंगामा करते रहे हैं। झिंझाना थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि राशन की दुकान आवंटन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से एक कंपनी पीएसी और पुलिस तैनात की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें