भंडारे का आयोजन किया गया
थानाभवन।
गांव हसनपुर लुहारी भारतीय स्टेट बैंक के निकट गायत्री ज्ञान मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर सुबह हवन पूजन किया गया। इसके बाद शांति कुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि पंडित अजय द्विवेदी ने कार्यक्रम में गुरुदेव श्रीराम के विचारों को प्रस्तुत करते हुए कहा कि अपना सुधार ही संसार का सुधार है। देश की सेवा सबसे बड़ी सेवा है। इसके बाद दोपहर में भंड़ारे का आयोजन किया गया। इस दौरान डाक्डर प्रमोद कुमार, धर्मपाल, रामसिंह, पुन्नालाल, पवन कुमार, कुलदीप भारत, रजत, अमन, आदि का सहयोग रहा।
गुरु पूर्णिमा में प्रसाद का वितरण
शामली, 27 जुलाई
मोहल्ला बड़ी आल में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मोहल्ले के लोगों ने कढ़ी चावल, हलवा और खीर के प्रसाद का वितरण किया गया। सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद चखा। इस दौरान कमल, प्रमोद, डिंपल, संदीप, अंकित आदि मौजूद रहे।