फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशाओं ने मांगा 20 हजार रुपये वेतन प्रति माह

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले की आशाओं ने बुधवार को 20 हजार रुपये प्रतिमाह न्यूनतम वेतन दिए जाने की मांग को लेकर शामली सीएचसी में स्थित सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना दिया।
विज्ञापन

सीएमओ राजकुमार को दिए ज्ञापन में आशाओं ने कहा कि शासन के निर्देश पर आशाओं को एक हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जा रहा है, जबकि आशाओं को 24 घंटे ड्यूटी करने की जिम्मेदारी गई हैं। जिसमें गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण, शिशुओं की देखभाल व उनके भोजन व टीकाकरण आदि के सर्वे आदि कार्य दिए गए है। जिससे आशाएं अपने घरों में कई कई दिनों में पहुंच पाती है। कम वेतन मिलने से वह अपनी आजीविका नही चला सकती हैं। आशाओं ने 20 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिए जाने की मांग की गई। वेतन बढ़ाए जाने की मांग की हैं। सीएमओ से मिलने के बाद आशाओं ने बताया कि बृहस्पतिवार से उनका बेमियादी धरना कलक्ट्रेट में शुरू किया जाएगा। मौके पर आशा बबीता, सीमा, शबनम, सुषमा, सलौनी, मीनाक्षी, मनीषा, मंजूपाल, प्रवीता पाल, नीतू, सुधा, कृष्णा, शबनम, सुषमा, सीमा आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें