फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद के कमरे पर ताला लगाने से रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जमीअत उलेमा-ए-हिंद के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर थानाभवन की मारूफ मस्जिद के हुजरे पर पुलिसकर्मियों द्वारा ताला लगाए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले में जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को शामली कलक्ट्रेट पहुंचे जमीअत उलेमा-ए-हिंद के पदाधिकारियों ने बताया कि कस्बा थानाभवन में 150 साल पुरानी मस्जिद है, जो यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ की संपत्ति है। खसरे के अनुसार मस्जिद का क्षेत्रफल 13 बीसे पुख्ता है। मस्जिद से मिला हुआ हुजरा (कमरा) है, जो मस्जिद का सामान रखने के काम आता है। वर्तमान में मस्जिद का जनरेटर, नमाज पढ़ने की चटाई और आवश्यक सामान रखा जाता है। आरोप है कि थानाभवन पुलिस ने हठधर्मिता दिखाते हुए उक्त हुजरे पर ताला लगा दिया है। जिससे मस्जिद में नमाज पढ़ने वाले लोगों को असुविधा होती है और बिना ताले खुले हुजरे में रखा सामान भी बाहर नहीं निकाला जा सकता है। उन्होंने मामले में जांच कराकर हुजरे से ताला हटवाने की मांग की है। इस दौरान मुफ्ती आरिफ, मुफ्ती हुजेफा, राव जमशेद, अशरफ मलिक, अब्दुल्लाह, मास्टर जाहिद, मौलाना अय्यूब, मुस्तफा और कारी जमशेद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें