जांच अधिकारी पर लगाए सुविधा शुल्क वसूलने का आरोप
शामली। एलम नगर पंचायत के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी नागरिकों ने डीएम को शिकायत भेज कर प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में जांच अधिकारी पर पात्र सूत्री में शामिल करने के नाम पर अवैध धनराशि वसूलने का आरोप लगाया है।
एलम नगर पंचायत के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी शाकिर, वकीला, अयूब, सत्तार ,शमीम, मुंशी, शाबिर, आसक, अनीस, शमशाद, शाका, अलीहसन आदि ने डीएम को एक शिकायत करके अवगत कराया कि शहरी प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में तहत लाभार्थियों की सूची की जांच करने पहुंचे अधिकारी पर दस हजार रुपये से लेकर बीस हजार रुपये वसूलने के आरोप लगाया। 10 हजार रुपये से लेकर 20 हजार देने वाले लोगों के खातों में धनराशि पहुंचा दी है। पीड़ितों ने कहा कि वह गरीब है। मजदूूरी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं।
पत्नी के नाम आवास चयनित है, धनराशि स्वीकृत किए जाने की मांग
शामली। ताजपुर सिंभालका निवासी श्यामलाल ने विकास भवन में पहुंचकर अवगत कराया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में उसकी पत्नी सीमा के नाम से आवास चयनित है। आवास न होने पर गांव के बाहर डालकर झोपड़ी में अपने चार बच्चों व पत्नी के साथ रह रहा है। प्रधानमंत्री आवास के लिए धनराशि मुक्त किए जाने की मांग की है।