फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासदों ने चेयरमैन के खिलाफ खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
सभासदों ने चेयरमैन के खिलाफ खोला मोर्चा
विज्ञापन

शामली। नगर पालिका परिषद के कई सभासदों ने पालिका अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिलाधिकारी को शिकायत पत्र भेजकर नियमों के विपरीत कार्य कराने का आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद शामली के वार्ड सभासद अनिल कुमार उपाध्याय, निशी रानी, हाजी खालिद, राजीव कुमार, पंकज गुप्ता, रीटा, सविता विश्वकर्मा, महेश कुमार धीमान, आस मोहम्मद और पूनम ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र भेजा। उसमें कहा कि सफाई कार्य से संबंधित कुटेशन बनाने में नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। पूर्व में शेडयूल रेट पर कराए गए कार्यों से अधिक हिसाब से कार्य कराया जा रहा है। इसके अलावा नगर की सीमा के बाहर मौजा मुंडेट में सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा बोर्ड बैठक के संबंध में सभासदों को एजेेंडा नहीं दिया जाता है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि जांच कराकर कार्रवाई कराई जाए तथा बोर्ड बैठक से पूर्व सम्पूर्ण एजेंडा एक सप्ताह पूर्व भेजा जाए। सामान्य प्रक्रिया के अनुसार बोर्ड बैठक के एजेंडे में प्वाइंट नंबर एक पर गत बोर्ड बैठक की पुष्टि का प्वाइंट शामिल किया जाए। बोर्ड बैठक की वीडियोग्राफी कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें