फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों को पढ़ाएं, तभी तरक्की करेगा समाज- टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटियों को शिक्षित करना होगा: टिकैत
विज्ञापन

शामली। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की लड़कियों के लिए स्कूल जितना नजदीक हो, उतना ही बेहतर है। उन्होंने सभी से बेटियों को शिक्षित बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव सोंता रसूलपुर में जेए नेशनल एकेडमी का उद्घाटन जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह तथा भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने किया। इस दौरान जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी शिक्षा का स्तर कम है, जिसको बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे संस्थान का खुलना सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आज लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं है। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की लड़कियां स्कूल दूर होने पर जाने से कतराती हैं, जिसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल जितना नजदीक हो उतना ही बेहतर है। स्कूल प्रबंधक मास्टर जाहिद ने बताया कि उक्त एकेडमी में बेहतर शिक्षा प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, जिला पंचायत अध्यक्ष के पति प्रसन्न चौधरी, पूर्व चेयरमैन इंतजार अजीज, पूर्व चेयरमैन अशरफ अली, चेयरमैन अब्दुल गफ्फार जलालाबाद, हाजी कुतुबुदीन, मौलाना यामीन, मौलाना शादाब, मास्टर आदिल, मास्टर इमरान, मास्टर दिलशाद, हाजी सरफराज, मास्टर प्रविन्द्र, रजनीश, कुलदीप पंवार, भाकियू जिलाध्यक्ष जावेद तोमर, राव अब्दुल सत्तार, लईक अहमद सहारनपुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें