शामली। शहर के सभी शिक्षण संस्थाओं में होली का त्योहार बड़े ही धूमधाम और उत्साहपूर्वक मनाया। छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर गले मिलकर एक दूसरे को पर्व की बधाई दी और जमकर डांस किया। वहीं शिक्षकों ने सभी को पर्व का महत्व बताया।
बुधवार को सत्यनारायण इंटर कॉलेज में होली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को रंग लगाकर पर्व की बधाई दी। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने सभी को पर्व के बारे में विस्तार से बताते हुए प्रेम और भक्ति का संदेश दिया। शिक्षक सतीश ने भी होली का महत्व समझाया। इस दौरान रामनाथ, फूल कुमार, अश्वनी, शिवकुमार, घनश्याम, राहुल, अक्षय जिंदल, लक्ष्मी गोयल, उमा देवी, सुमन शर्मा, अंजलि जैन, पूजा शर्मा, विकास गुप्ता आदि रहे। वहीं, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज में भी होली का पर्व मनाया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर जमकर डांस किया और एक दूसरे पर गुलाल उड़ाकर पर्व की बधाई दी। प्रधानाचार्य रवींद्र कुमार ने सभी ने सभी छात्राओं को पर्व की बधाई देकर हर्बल रंगों से ही होली खेलने की हिदायत दी। इस दौरान संजीव कुमार, संदीप, दीपक, कविता, बिंदू, सुरभी, पारुल, पंकज आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही रेलपार स्थित केके पब्लिक स्कूल में भी होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। सभी शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। स्कूल प्रबंधक चंदन सिंह ने बताया कि होली का त्योहार सौहार्दपूर्ण मनाना चाहिए। उन्होंने सभी बच्चों से पानी के रंगों से दूर रहने के लिए तथा केमिकल वाले रंगों का प्रयोग न करने की अपील की। प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार ने सभी को होली पर्व की बधाई दी। इस दौरान रवि मलिक, सरिता गुप्ता, सुचिता, नेहा, लवकुश, साधना, सारिका, रेनू, आयूषी आदि मौजूद रहे।