फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का बदला मिजाज- कोहरा खत्म होने से पूरे दिन निकली धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
आज खुलेंगे स्कूल-कॉलेज
विज्ञापन

शामली। रविवार को गलन बढ़ने के कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। हालांकि दोपहर में धूप निकलने के कारण लोगों ने राहत महसूस की। धूप निकलने के बाद भी नौ किमी प्रतिघंटा की दर से हवा चलने से मौसम में ठिठुरन बरकरार रही। उधर, डीएम शामली इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार से जिले के सभी शिक्षण संस्थाएं खुलेंगी। स्कूलों के खुलने से शैक्षणिक कार्य सुचारु रह जाएगा।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से रात व सुबह का कोहरा छाए रहने व बर्फीली हवाएं चलने से मौसम में ठिठुरन बरकरार है। शनिवार की रात में पाला पड़ने से रविवार को अचानक कोहरा समाप्त हो गया। सुबह के समय कोहरा व बादल समाप्त होने से भगवान सूर्यदेव ने दर्शन दिए। सुबह से लेकर शाम छह बजे तक अच्छी खासी धूप निकलने का लोगों ने आंनद लिया। पूरे दिन नौ किमी प्रति घंटे हवाएं चलने से मौसम में ठिठुरन बरकरार रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले पूरे सप्ताह दिन में मौसम सामान्य रहेगा। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार अहलूवालिया ने बताया कि हवाएं बढ़ने से कोहरा समाप्त हुआ है, यदि मौसम में हवाएं बरकरार रही तो कोहरा समाप्त हो जाएगा। उन्होंने बताया कि हवाएं नहीं चलने से मौसम में कोहरा रहेगा। दो दिन में मौसम में ठिठुरन बरकरार रहेगी। दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का समय 5.45 बजे का है। यह पैसेंजर ट्रेन शाम आठ बजे तक दिल्ली से चलकर शामली नहीं पहुंच पाई थी। शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनें लेट चल रही है। ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण यात्रियों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। डीएम शामली इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि शासन से शिक्षण संस्थाओं में अग्रिम अवकाश की सूचना नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि अवकाश की सूचना नहीं मिलने के कारण सोमवार को जिले के सभी शिक्षण संस्थाएं खुलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें