फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत को समतल कर करें सिंचाई, पानी की होगी बचत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत को समतल कर करें सिंचाई
विज्ञापन

शामली। किसान पाठशाला द मिलियन फारमर्स स्कूल के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। किसानों को आय दोगुनी करने के साथ ही सिंचाई और फसलों की वैज्ञानिक विधि से करने की जानकारी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को थानाभवन ब्लाक के गांव सोंटा रसूलपुर में किसान पाठशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य मास्टर जाहिद ने करते हुए सभी को फसलों की जानकारी दी। उन्होंने सभी को खेत को समतल कर सिंचाई करने का आह्वान किया, जिससे पानी की बचत हो सके। उन्होंने सभी को गन्ने के साथ सहफसली खेती और फसल चक्र का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करते हुए अधिक लाभ कमाने के लिए कहा। कृषि विशेषज्ञ विरेेंद्र सिंह ने बीज के प्रकार बताए। उन्होंने सभी को प्रमाणित बीज का ही प्रयोग करने को कहा। उप परियोजना निदेशक सुबोध कुमार ने सभी को खाद का प्रयोग कैसे और कितना करना है कि पूूरी जानकारी दी। उन्होंने सभी को फसल की उपज बढ़ाने के साथ साथ कृषि यंत्रों पर मिल रहे अनुदान की जानकारी दी। इस दौरान कृष्ण अवतार, मांगेराम, अंकुर, शादाब, खलील, रईस, मुस्ताकीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें