शामली। हिंदू जागरण मंच के अभ्यास वर्ग में फिल्म पद्मावती का विरोध किया गया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह फिल्म जिले में रिलीज नहीं होनी चाहिए। क्योंकि इस फिल्म के कारण हिंदू धर्म की भावनाएं आहत होंगी।
रविवार को शामली में कांबोज गली स्थित भूमिया खेड़ा धर्मशाला में आयोजित अभ्यास वर्ग का शुभारंभ हिंदू जागरण मंच के प्रांत महामंत्री जितेंद्र बैस ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठित होकर समाज हित में कार्य करने का नारा दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फिल्म पद्मावती को लेकर विरोध किया। इसके अलावा हिंदू जागरण मंच की जिला कार्यकारिणी का गठन भी हुआ, जिसमें नवीन नामदेव और प्रवीण कुमार जिला उपाध्यक्ष, संजीव चौहान जिला महामंत्री, संदीप वशिष्ठ जिला मंत्री, राजेंद्र कुमार जिला संपर्क प्रमुख, आशुतोष शर्मा जिला युवा वाहिनी अध्यक्ष, आकाश पंवार युवा वाहिनी उपाध्यक्ष, राजीव कुमार मंत्री, संजीव कुमार तथा हर्षित वर्मा को नगर उपाध्यक्ष बनाया गया। अभ्यास वर्ग में जिलाध्यक्ष विनय जैन, प्रदीप शर्मा, सचिन, मनीष, दीपक, शिवम, रोहित बालियान, सरविंद्र जावला आदि मौजूद रहे।