नगर पंचायत ने हटाए बैनर, होर्डिंग
जलालाबाद। कस्बे के अंदर और हाईवे पर लगे बड़े बड़े होर्डिंग और प्रचार बोर्डों को प्रशासन के आदेश पर नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा ने हटवाए। इस कार्य में नगर पंचायत की दो टीमों को लगाया गया। टीम में नीसार अहमद, सलीम अहमद, विनोद बाबू, आशुतोश, पवन कुमार, पुष्पेंद्र आदि शामिल रहे।
कल से होगा रामलीला का मंचन
जलालाबाद। गांधी चौक मैदान में पंचायती रामलीला कृष्णलीला समिति की ओर से 17 सितंबर रविवार को सायं पांच बजे अखंड सुंदरकांड पाठ के साथ रामलीला का मंचन शुरू होगा। प्रथम दिन नारद मोह की लीला का मंचन दिखाया जाएगा। यह जानकारी रामलीला के निर्देशक देवराज जुनेजा ने दी।