फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव से मुक्ति दिलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

बरसात के कारण गांवों में तालाब लबालब होने से रास्तों और घरों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। गांव भनेड़ा जट और तलवा माजरा के लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर जलभराव से निजात दिलाने की मांग की।
शुक्रवार दोपहर कलक्ट्रेट पहुंचे भनेड़ा जट निवासी उपेंद्र सिंह, रामकिशन, ओमवीर सिंह, राकेश, प्रकाश, किरण, सतपाल, भूरा, विक्रम, सुशीला, राजबीरी, जग्गो, धम्मो, पवन कुमार आदि ने बताया कि दो दिन हुई बरसात के कारण उनके गांव में तालाब का पानी खेतों में घुस गया। जलमग्न होने के कारण फसलें खराब हो गई। साथ ही गलियों में जलभराव होने पर घरों में भी गंदा पानी घुस गया है। इससे ग्रामीणों को काफी नुकसान हुआ है। उनकी मांग है कि तालाबों की सफाई कराने के साथ ही जलभराव को निकालने की वैकल्पिक व्यवस्था कराई जाए।
विज्ञापन

उधर, गांव तलवा माजरा निवासी रेखा, मंजू, विनोद, रमेश, राज सिंह, सुनील, चंद्रपाल, खुर्शीद आदि ने बताया कि उनके गांव में जलभराव के कारण कई किसानों की फसल बर्बाद हो गई। मांग है कि पीड़ित किसानों को आर्थिक सहायता दिलाई जाए तथा जलभराव से मुक्ति दिलाई जाए। एसडीएम सुरजीत सिंह ने समस्या का समाधान कराने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया है।
विज्ञापन

एसपी को गुलदस्ता भेंटकर कर सम्मानित किया
शामली। भारतीय मानव अधिकार संरक्षण संघ ने अपराध नियंत्रण के लिए सराहनीय कार्य करने पर पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा को गुलदस्ता भेंट किया। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस सक्रियता से कार्य करेगी, तो अपराध नियंत्रण होगा। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिमोहन शर्मा, महासचिव योगेंद्र शर्मा, सुनील बालियान, डॉ. रीतिनाथ शुक्ला, उज्ज्वल शर्मा, मोहम्मद जाहिद हसन, अंजना, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें