शामली।
एंटी रोमियो स्क्वाड टीम ने शुक्रवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मियों ने मनचलों की जमकर खबर ली। शुक्रवार को एंटी रोमियो स्क्वाड की महिला पुलिसकर्मी हिंदू कन्या इंटर कॉलेज, आरके पीजी डिग्री कॉलेज, रेलवे स्टेशन के पास, सरती देवी स्कूल के पास मनचलों की निगरानी के लिए निकली। महिला पुलिसकर्मियों ने इस दौरान कॉलेजों के पास घूम रहे संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। इस दौरान एक युवक द्वारा युवती से अभद्रता किये जाने पर कई युवतियों ने मिलकर उसकी जमकर धुनाई की।