फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

पालिका प्रशासन के द्वारा मोहल्ले में गंदगी का ढेर डाले जाने से मोहल्लेवासियों में रोष व्याप्त है। इससे आक्रोशित लोगों ने सोमवार को पालिका-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
कस्बे के मोहल्ला खैल में पिछले काफी दिनों से पालिका प्रशासन द्वारा खाली पड़े प्लाट में पूरे कस्बे की गंदगी को डाला जा रहा है। शहजाद, हकीमूद्दीन, असलम, तौफिक, मौहम्मद आशू, इकराम, प्रदीप सैन, फिरोज, नासिर, तासिर आदि ने बताया कि बस्ती के बीच में इस प्लाट के अंदर रोजाना गंदगी को एकत्र करके डाला जा रहा है। जिसका ढेर लगाने से लोगों में बीमारी फैलने का भय बना हुआ है। कई बार पालिका प्रशासन को लिखित शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं है। इससे आक्रोशित मोहल्ले के लोगों ने नरेश सैनी के नेतृत्व में पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। कहा कि जब तक यहां से गंदगी का ढेर नहीं उठाया जाता है, धरना जारी रहेगा। अधिशासी अधिकारी के आदेश पर सफाई इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने मौके पर पहंचकर लोगों को समझाया कि जल्द ही आप लोगों की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द हीी समस्या का समाधान नहीं हुआ आंदोलन किया जाएगा। मामले में सफाई इंस्पेक्टर राजेश कुमार को डीएम के नाम ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग की गई। वहीं, अधिशासी अधिकार शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि जल्द समाधान कर दिया जाएगा। मौके पर सनव्वर, कालू, नफीस, रहबर, दिनेश, सोमपाल, राहुल, सलमान, तौफिक राणा, आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें