फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा सहयोगी संगम में संस्थाओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से सेवा सहयोगी संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सिल्वर बेल्स स्कूल में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेंद्र संगल ने की। मुख्य अतिथि अनूपशहर से भाजपा विधायक संजय शर्मा ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की सादगी से भरी जीवन शैली का अनुसरण करने का आह्वान किया। शामली से विधायक तेजेंद्र निर्वाल, सेवा सहयोगी संगम के क्षेत्रीय संयोजक डाक्टर मनोज सिवाच, जिला प्रभारी संजीव जैन सिक्का, जिलाध्यक्ष पवन तरार, सेवा सहयोगी संगम के जिला संयोजक मोहित जैन ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान सामाजिक संस्थाओं में अपना घर आश्रम, प्रभुजी की रसोई, भारतीय जैन संगठन, लायंस क्लब, इनरव्हील क्लब, गऊशाला सभा, माता अमृतानंदमयी देवी कृपा सेवा संघ, आध्यात्मिक आत्मा विज्ञान संस्थान, निर्विकार शिक्षा समिति, अखिल भारतीय वैश्य महा सम्मेलन आदि संस्थाओं के संचालकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विशेष रूप समाज में विशेष सेवाओं के लिए मरणोपरांत डाक्टर कुलदीप सक्सेना के अलावा गुलफ्शा खान जलालाबाद और स्नेह आर्य को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में रामजीलाल कश्यप, राजन बत्रा, मनोज शर्मा, शशी अरोड़ा, विशेष सरोहा, राजेश मलिक, हरबीर मलिक, यशपाल पंवार, अरुण बंसल, अतुल बंसल, अनिल गोयल, डाक्टर मनोज चौधरी, पंकज राणा, अभय तोमर, अजय संगल, पल्लवी मत्तल, वीना अग्रवाल, अनीता बंसल, रूपाली गुप्ता, पंकज अग्रवाल, पवन संगल, अशोक कुमार गर्ग, अशोक कोरियर, अमित मित्तल, आलोक जैन, एसके जैन, पंकज जैन, ललित जैन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन तरुण अग्रवाल और सचिन जैन ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम सह प्रभारी प्रतीक अग्रवाल और आशु नामदेव ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें