फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में निकली पल्स पोलियों रैली,

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पल्स पोलियोरोधी अभियान के तहत शनिवार को शहर में शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। वहीं, रविवार को जिले भर में बूथों पर बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को धीमानपुरा स्थित आर्यसमाज मंदिर से सीएमओ डॉक्टर विनीता अग्निहोत्री ने पल्स पोलियो अभियान के तहत रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। धीमानपुरा, सुभाष चौक, हनुमान रोड होते हुए शामली सीएचसी में पहुंचकर रैली का समापन हुआ। इस मौके पर सीएमओ ने बताया कि रविवार को जिले भर के रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, ईट भट्ठों व बूथों पर पांच साल की उम्र तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। सोमवार को टीमें घर घर जाकर अभियान से वंचित बच्चों को चिह्नित करके पोलियो की खुराक पिलाएंगी। इस मौके पर एसीएमओ डॉक्टर सफल कुमार, एसीएमओ डॉक्टर सुशील कुमार, डॉक्टर अरविंद कुमार अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें