फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निगम अधिकारियों के खिलाफ जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हादसे में चार लोग घायल हो गए
शामली।
बुढ़ाना रोड पर गांव सिंभालका के पास डीसीएम की टक्कर लगने से ई रिक्शा पलट गई। हादसे में ई रिक्शा सवार चार लोग घायल हो गए।
शामली निवासी सोमपाल ई रिक्शा चालक है। शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे बहावड़ी गांव से सवारियां लेकर शामली लौट रहा था। गांव सिंभालका के पास पहुंचने पर शामली की तरफ से जा रहे डीसीएम चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा पलट गया, जिस कारण ई रिक्शा चालक सोमपाल, उसमें सवार पूनम, बबली, सोनू और पिंकू निवासी बहावड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को शामली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अधिकारियों के खिलाफ जांच की मांग
शामली। शहर के मोहल्ला रेलपार निवासी व्यक्ति ने डीएम को शिकायत पत्र भेजकर जल निगम में हैंडपंपों लगाने संबंधी कार्य में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। आरोप है कि नियमों की अनदेखी कर एक ही ठेकेदार को टेंडर दे दिया गया है। मामले की जांच कराने की मांग की गई है। वहीं, जल निगम के अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन

-- चार आरोपी गिरफ्तार, बाइकें बरामद
शामली। कोतवाली शामली पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के खिलाफ चलाए गए अभियान में चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया। शनिवार को पुलिस ने गढ़ीपुख्ता में छापा मारकर दो युवकों को पकड़ा। उनकी निशानदेही पर चोरी की चार बाइक बरामद की गई। वहीं सोहजनी जाटान में दबिश देकर दो युवकों को भी पकड़ा गया।
विज्ञापन

छेड़छाड़ के विरोध पर पीटा
शामली। आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव में महिला से छेड़छाड़ का विरोध करने पर कुछ युवकों ने दो लोगों को पीटकर घायल कर दिया। एक कस्बा निवासी युवक अपनी पत्नी के साथ अपने भाई की ससुराल आया था। शनिवार को वह अपनी पत्नी व भाई के साथ बाइक से सिसौली लौट रहा था। जब वह गांव सिलावर से बाहर निकले, तभी गांव के ही कुछ युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर युवक और उसके भाई को पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें