फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से 76 वर्षीय वृद्घ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से 76 वर्षीय वृद्ध की मौत
विज्ञापन

शामली। कोरोना संक्रमित पाए गए 76 वर्षीय वृद्ध की मेरठ मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। कैराना रोड स्थित गगन विहार कॉलोनी निवासी 76 वर्षीय व्यक्ति को जिला स्तर पर हुई जांच में कोरोना संक्रमित पाया गया था। उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। शनिवार की रात्रि दो बजे मेरठ मेडिकल में उनकी मौत हो गई। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना मिली है।
विज्ञापन

फिर शुरू हुआ कोविड अस्पताल, एक मरीज भर्ती
शामली। फरवरी के बाद कोविड एल-2 अस्पताल फिर से शुरू कर दिया गया है। फरवरी माह में अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों के ठीक होने के बाद से इसमें कोई नया मरीज भर्ती नहीं हुआ था। रविवार को कोविड एल-2 अस्पताल में एक मरीज को भर्ती कराया गया। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल को फिर से शुरू कर दिया गया है। इसमें एक मरीज को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें