फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में धूमधाम से मनाया 74वां स्वतंत्रता दिवस

विज्ञापन
शामली कलेक्ट्रेट में स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराती डीएम जसजीत कौर। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। जिले भर के सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में 74वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए याद किया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह नौ बजे कलक्ट्रेट को गुब्बारों से सजा दिया गया। डीएम जसजीत कौर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर आकाश में गुब्बारे भी छोड़े गए। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम जसजीत कौर ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी। अमर शहीदों के बलिदानों याद करते हुए कहा कि उनके बलिदानों को कभी नहीं भूलना चाहिए। अधिकारी और कर्मचारियों से अनुरोध किया कि वह फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करें। नगर पालिका परिषद शामली के सफाई कर्मी प्रवीण कुमार एवं राधेश्याम को कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया। देवी उमरा कोर वैदिक इंटर कॉलेज बनत की बच्चियों को राष्ट्रीय गीत, देशभक्ति गीत, योग की सुंदर प्रस्तुति की। वायु सेना से श्रीपाल सिंह, जल सेना से सत्येंद्र सिंह, थल सेना से सूबेदार वीर सिंह ने विचार व्यक्त किए। समारोह में एडीएम अरविंद कुमार सिंह, एसडीएम सदर संदीप कुमार, रोटरी क्लब मिड्डाउन की ओर से डॉक्टर रीति नाथ शुक्ला, अमित मोहन सहगल, नितिन तायल, डॉ अजय श्रीवास्तव, डॉ अजय बाबू शर्मा दीपक कौशिक आदि उपस्थित रहे।
सीडीओ ने वृद्धाश्रम में बांटे फल
शहर के करनाल रोड स्थित समाज कल्याण विभाग के अधीन संचालित आवासीय वृद्धाश्रम में 11 बजे सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने वृद्धाश्रम में वृद्धों को फल एवं मिष्ठान वितरण किया। समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा एवं जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार द्वारा भी फल वितरण किए गए। इसके अलावा शामली नगरपालिका परिषद परिसर में चेयरपर्सन अंजना बंसल एवं पूर्व विधायक राजेश्वर कुमार बंसल, अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव ने ध्वजारोहण किया। बनत नगर पंचायत में चेयरमैन राजीव कुमार ने ध्वजारोहण किया। लायंस क्लब की ओर से लायंस भवन कमला कॉलोनी में अध्यक्ष लायन नवीन कुमार द्वारा ध्वजारोहण किया। 500 लोगों को मास्क वितरण किए गए। अनिल कच्छल, मुकेश गर्ग, राहुल जैन, मोहनलाल गुप्ता, कृष्ण गोपाल आदि रहे।

शामली कलक्ट्रेट में स्वतंत्रता दिवस पर गुब्बारे उड़ाती डीएम जसजीत कौर और एडीएम अरविंद कुमार, एस?- फोटो : SHAMLI

शामली कलक्ट्रेट में स्वतंत्रता दिवस पर पौधारोपण करते अधिवक्ता।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें