शामली। जिले में चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत 722 लोगों को टीके लगाए गए।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बुधवार को 18 से 44 साल तक की उम्र के लोगों को सीएचसी ऊन, सीएचसी कुड़ाना व गांव भैंसवाल में बूथ लगाकर टीके लगाए गए। इन बूथों पर 300 के लक्ष्य के सापेक्ष 245 लोगों को पहली डोज के टीके लगाए गए। लक्ष्य के सापेक्ष टीकाकरण 81.67 प्रतिशत रहा और 25 वॉयल खर्च हुईं। इसके अलावा 45 प्लस वाले लोगों को पॉलिटेक्निक शामली, रेलवे अस्पताल, सीएचसी कुड़ाना, गांव बुटराड़ा व गांव सिंभालका में टीकाकरण किया गया।
उन्होंने बताया कि 610 के लक्ष्य के सापेक्ष 84 लोगों को पहली डोज व 393 लोगों को दूसरी डोज के टीके लगाए गए। इस तरह से 78.20 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। टीकाकरण में 138 वॉयल खर्च हुईं।