फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव भभीसा के निकट ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र घायल हो गया। चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

जनपद मुजफ्फरनगर के गांव सुजड़ू निवासी नाजिम अपने बेटे तासिम (14) के साथ बाइक से कस्बे में अपनी रिश्तेदारी में आए हुए थे। बुधवार सुबह पिता-पुत्र बाइक से गांव सुजड़ू लौट रहे थे। गांव भाभीसा के निकट बुढ़ाना की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार नाजिम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नाजिम का पुत्र घायल हो गया। चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ट्रक की तलाश की, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। मृतक के परिजनों ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि शीघ्र ही ट्रक चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें