ऊन/गढ़ीपुख्ता/जलालाबाद। क्षेत्र में दुर्गा अष्टमी के अवसर पर दुर्गा मंदिरों पर हलवा पूरी का प्रसाद चढ़ाया गया। मंदिरों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इस दौरान मंदिरों पर हवन पूजन कर गांव की सुख शांति के लिए मन्नत मांगी गईं।
कस्बे और गांवों में श्रद्धालुओं ने शनिवार को कन्या पूजन का उनको तिलक किया और चुनरी ओढ़ाकर भोजन कराया। इसके बाद नवरात्र व्रत खोले गए। क्षेत्र के गांव हथछोया, गढ़ी अबदुल्ला खां, राझड़, मालेंडी, ताना, पेलखा, ढिंढाली, पिंडोरा, जहांगीरपुर, बझेड़ी, खेड़ाभाऊ आदि गांवों में दुर्गा अष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। उधर, जलालाबाद के प्राचीन दुर्गा मंदिर में प्रात: यज्ञ हवन किया गया। श्रद्धालुुुओं ने अपने घरों में प्रात: कन्याओं का पूजन कर व्रत खोले और माता का गुणगान किया। कन्याओं को उपहार भेंट किए। पंडित चंद्रमोहन शास्त्री ने मां की महाआरती कर प्रसाद वितरण किया।