थानाभवन में धूमधाम से निकाली शोभायात्रा
थानाभवन। कस्बा थानाभवन में श्रीराम नवमी के उपलक्ष्य में बैंडबाजों के साथ रामनवमी पर यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने यात्रा में जय श्रीराम का उद्घोष किया।
थानाभवन सनातन धर्म सभा से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम से बैंडबाजों के साथ श्रीराम नवमी की शोभायात्रा शुरू की गई। शोभायात्रा कस्बे के चौक बाजार से होती हुई आजाद मार्ग, घंटाघर, चरथावल बस स्टैंड से दिल्ली सहारनपुर हाईवे से होती हुई शामली बस स्टैंड से वापस चौक बाजार से सनातन धर्म सभा पर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के उद्घोष के नारे लगाए। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यात्रा के दौरान पुलिस व पीएसी बल मौजूद रहा। इस अवसर पर श्यामसुंदर दास, अनिल शर्मा, वंशु शर्मा, गौतम शर्मा, बिरजू धीमान, पुष्प कुमार आदि मौजूद रहे।